दिल्लीदेश-दुनिया

नेपाल में नई सरकार, पीएम मोदी ने जताई साथ काम करने की इच्छा

नई दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के नए प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह को पद संभालने पर बधाई दी है। पीएम मोदी ने अपने संदेश में कहा कि वह भारत और नेपाल के संबंधों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने को उत्सुक हैं। उन्होंने दोनों देशों के बीच पारंपरिक दोस्ती और सहयोग को और मजबूत करने पर जोर दिया।

35 वर्षीय बालेन शाह, जिन्हें ‘बालेन’ के नाम से भी जाना जाता है, नेपाल के सबसे युवा प्रधानमंत्री बने हैं। खास बात यह है कि राजनीति में आने से पहले वह एक रैपर के रूप में भी लोकप्रिय रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि भारत-नेपाल के रिश्ते साझा इतिहास, संस्कृति और आपसी विश्वास पर आधारित हैं, जिन्हें आगे और मजबूत किया जाएगा।

मोदी ने ‘एक्स’ पर एक संदेश में कहा, ‘नेपाल के प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ लेने पर बालेंद्र शाह को हार्दिक बधाई। आपकी नियुक्ति नेपाल की जनता द्वारा आपके नेतृत्व में जताए गए भरोसे को दर्शाती है। मैं हमारे दोनों देशों की जनता के आपसी फायदे के लिए भारत-नेपाल की दोस्ती और सहयोग को और भी ऊंचाइयों पर ले जाने हेतु आपके साथ मिलकर काम करने को लेकर उत्सुक हूं।

Related Articles

Back to top button