2030 तक भारत में दृश्य नहीं है सूर्यग्रहण : आचार्य चंद्रशेखर शास्त्री

नई दिल्ली। राष्ट्रीय ज्योतिष परिषद के अखिल भारतीय अध्यक्ष आचार्य चंद्रशेखर शास्त्री ने कहा है कि 2030 तक भारत में कोई भी सूर्यग्रहण दिखाई नहीं देगा। इसलिए उसके सूतक के नियम भी भारत में लगी नहीं होंगे।
ज्ञातव्य है कि दो अगस्त 2025 को सूर्यग्रहण का भ्रम फैलाकर कुछ लोग जनसामान्य को भ्रमित कर रहे हैं। जबकि 2 अगस्त को कोई ग्रहण था ही नहीं। वैदिक ज्योतिष के अनुसार सूर्य ग्रहण अमावस्या को और चंद्रग्रहण पूर्णिमा को ही लगते हैं। 2 अगस्त को नवमी तिथि होने से किसी प्रकार का ग्रहण नहीं हो सकता है। इसलिए भ्रमित नहीं होना चाहिए।
वैदिक ज्योतिष के अनुसार 2025 में दो सूर्य ग्रहण हैं। लेकिन वे भारत में नहीं दिखेंगे।
29 मार्च 2025
21 सितंबर 2025
2026 में दो सूर्यग्रहण हैं। वे भी भारत में दिखाई नहीं देंगे।
17 फरवरी 2026
12 अगस्त 2026
2027 में भी दो सूर्य ग्रहण होंगे। वे भी भारत में दिखाई नहीं देंगे।
6 फरवरी 2027
2 अगस्त 2027
2028 में भी दो सूर्य ग्रहण होंगे। जिनमें से कोई भी भारत में दिखाई नहीं देगा।
26 जनवरी 2028
22 जुलाई 2028
2029 में कोई सूर्य ग्रहण नहीं है।
2030 में दो सूर्य ग्रहण हैं। जिनमें से दो भारत में दिखाई नहीं देंगे।
1 जून 2030
25 नवंबर 2030
2031 में 21 मई को होने वाला सूर्य ग्रहण भारत के केरल और श्रीलंका में दिखाई देगा।

