गाजियाबाददेश-दुनिया

गाजियाबाद में ईद पर हनुमान चालीसा पाठ को लेकर बवाल, बजरंग दल कार्यकर्ता हिरासत में

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में ईद के मौके पर मिश्रित आबादी वाले गांव में हनुमान चालीसा पाठ को लेकर तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को मौके पर पहुंचने से पहले ही रोक लिया।

जानकारी के अनुसार, भोजपुर थाना क्षेत्र के मुकीमपुर गांव में बजरंग दल के कार्यकर्ता हनुमान चालीसा का पाठ करने जा रहे थे।

बताया जा रहा है कि कार्यकर्ताओं ने ईद के अवसर पर इस कार्यक्रम का ऐलान किया था। इसी बीच पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए उन्हें रास्ते में ही रोक दिया।

पुलिस की कार्रवाई से नाराज कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया और नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक भी हुई और करीब दो घंटे तक हंगामा चलता रहा।

मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने स्थिति को संभाला और कार्यकर्ताओं को समझाकर वापस भेज दिया। गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि किसी भी तरह की अशांति न फैले।

Related Articles

Back to top button