उत्तराखंडदेश-दुनियाधर्म अध्यात्म

हरिद्वार: कुंभ मेले की सुरक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, नए अधिकारियों की तैनाती

हरिद्वार। अगामी आयोजित होने वाला कुंभ मेला विश्व के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में से एक माना जाता है, जिसमें देश-विदेश से लाखों-करोड़ों श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जा सकती। शासन ने पहले से ही सुरक्षा तैयारियों को लेकर व्यापक योजना तैयार करनी शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस महानिरीक्षक (कार्मिक) योगेंद्र यादव को कुंभ मेला का आईजी नियुक्त किया गया है। उन्हें मेले के दौरान सुरक्षा प्रबंधन की पूरी जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं आयुष अग्रवाल को कुंभ मेला क्षेत्र का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बनाया गया है। दोनों अधिकारी मिलकर मेले में आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे।

इसके अलावा प्रशासनिक स्तर पर भी बदलाव किए गए हैं। श्वेता चौबे को टिहरी जिले की नई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के रूप में तैनात किया गया है। इस फेरबदल का उद्देश्य राज्य में पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना है।

अधिकारियों की तैनाती के साथ ही मेले के दौरान भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण, आपातकालीन सेवाओं और निगरानी तंत्र को भी मजबूत किया जा रहा है। आधुनिक तकनीकों के उपयोग के जरिए सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है।

प्रशासन का कहना है कि कुंभ मेले को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराना उनकी प्राथमिकता है। इसके लिए सभी संबंधित विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Related Articles

Back to top button