देश-दुनियास्वास्थ्य

बृजेश पाठक ने ग्रेटर नोएडा में बोन मैरो ट्रांसप्लांट यूनिट का किया उद्घाटन

ग्रेटर नोएडा। के नॉलेज पार्क में स्थित शारदा केयर हेल्थ सिटी अस्पताल में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने बोन मैरो ट्रांसप्लांट यूनिट का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल शहर के लिए, बल्कि पूरे जिले और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए भी बड़ी राहत प्रदान करेगी।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी उन्नत चिकित्सा सुविधाओं से मरीजों को बेहतर इलाज मिलने के साथ-साथ समय और खर्च की बचत भी होगी। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से आग्रह किया कि गरीब और जरूरतमंद मरीजों की हर संभव मदद की जाए, ताकि हर किसी को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा मिल सके।

बोन मैरो ट्रांसप्लांट यूनिट से हड्डी के मज्जा से संबंधित गंभीर रोगों और रक्त संबंधी बीमारियों के मरीजों को इलाज में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। इस यूनिट के खुलने से ग्रेटर नोएडा और आसपास के इलाकों के मरीजों को दिल्ली या अन्य शहरों तक जाने की आवश्यकता कम हो जाएगी।

शारदा केयर हेल्थ सिटी के अधिकारियों ने बताया कि इस यूनिट में अत्याधुनिक उपकरण और विशेषज्ञ चिकित्सक उपलब्ध होंगे, जिससे मरीजों को सुरक्षित और प्रभावी इलाज प्रदान किया जा सके। इस पहल को चिकित्सा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button