देश-दुनिया

योगी आदित्यनाथ बोले – ट्रस्ट और टेक्नोलॉजी से बदला उत्तर प्रदेश, कानून व्यवस्था सुधरने से बढ़ा निवेश

लखनऊ। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ट्रस्ट और टेक्नोलॉजी के दो प्रमुख आधारों पर उत्तर प्रदेश में व्यापक परिवर्तन हुआ है। सोमवार को राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय, रक्षा मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा आयोजित नेशनल सिक्योरिटी एंड स्ट्रेटजिक स्टडी कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे भारतीय सशस्त्र बलों, विभिन्न देशों की सेनाओं और भारत सरकार की सिविल सेवाओं के वरिष्ठ अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल के साथ संवाद करते हुए मुख्यमंत्री ने यह बात कही।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में कानून-व्यवस्था एक बड़ी चुनौती थी, लेकिन उनकी सरकार ने रूल ऑफ लॉ स्थापित करते हुए अवैध वसूली और अराजकता पर प्रभावी नियंत्रण किया। मुख्यमंत्री के अनुसार, बेहतर कानून-व्यवस्था के कारण राज्य में निवेश का माहौल सुधरा है और विकास कार्यों को नई गति मिली है।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि तकनीक के उपयोग से शासन-प्रशासन में पारदर्शिता आई है, जिससे जनता का सरकार पर विश्वास बढ़ा है। उन्होंने अधिकारियों से संवाद के दौरान उत्तर प्रदेश के विकास मॉडल और सुरक्षा व्यवस्था में हुए सुधारों की विस्तार से जानकारी साझा की।

Related Articles

Back to top button