उत्तर प्रदेशदेश-दुनियानोएडा

उत्तर प्रदेश को मिली नई उड़ान: प्रधानमंत्री मोदी ने किया जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन

जेवर। उत्तर प्रदेश को आज एक बड़ी सौगात मिली, जब PM नरेंद्र मोदी ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का भव्य उद्घाटन किया। करीब 24 साल के लंबे इंतजार के बाद यह महत्वाकांक्षी परियोजना हकीकत में बदल गई है, जिससे एनसीआर की कनेक्टिविटी को नई दिशा मिलेगी।

यह परियोजना सबसे पहले साल 2001 में राजनाथ सिंह द्वारा मुख्यमंत्री रहते हुए प्रस्तावित की गई थी। अब इसके शुरू होने से उत्तर प्रदेश और देश के एविएशन सेक्टर में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया, जिसमें लगभग 2 लाख लोगों के शामिल होने का अनुमान है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जेवर एयरपोर्ट क्षेत्र के विकास का नया इंजन बनेगा और रोजगार के हजारों अवसर पैदा करेगा।

कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। (SPG) ने पूरे इलाके की सुरक्षा संभाली।

विशेषज्ञों का मानना है कि इस एयरपोर्ट के शुरू होने से दिल्ली-एनसीआर में ट्रैफिक दबाव कम होगा और व्यापार, पर्यटन व निवेश को बड़ा बढ़ावा मिलेगा। यह परियोजना उत्तर भारत के विकास में मील का पत्थर साबित हो सकती है।

Related Articles

Back to top button