उत्तराखंड

गुरु के बिना गति नहीं है:आचार्य रमेश सेमवाल

ह​रिद्वार(रुड़की)। ज्योतिष गुरुकुलम में गुरु पूर्णिमा धूमधाम से मनाई गई। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भक्तों ने गुरुदेव का पूजन किया। व्यास पूजन किया गया और भंडारा किया गया। आचार्य रमेश सेमवाल ने कहा कि गुरु के बिना गति नहीं है जिसका गुरु नहीं है,उसकी कोई पहचान नहीं होती है। गुरु के बिना जीवन चलता नहीं है, गुरु वही जो परमात्मा से मिला दे, गुरु वही जो अंधकार को जीवन से दूर कर दे। गुरु आत्म साक्षात्कार कर देता है। गुरु जीवन में शक्ति भक्ति प्रदान करता है। हमारी सर्वप्रथम गुरु मां होती है। मां के चरणों का आशीर्वाद लेकर आगे बढ़ना चाहिए। फिर हमारे जीवन में आध्यात्मिक गुरु की आवश्यकता होती है जो हमारे जीवन को आगे ले चलते हैं और हमारा जीवन तर जाता है भव सागर से गुरु ही पार करता है। भगवान श्री कृष्ण भी गुरु चरणों की कृपा से ही विद्या प्राप्त कर पाए। भगवान श्री राम ने भी गुरु कृपा से ही विद्या पाई। राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी, अमित त्यागी एडवोकेट, गौरव गोयल, राधा भटनागर, सुलक्षणा सेमवाल,नरेंद्र सिंह नेगी अध्यक्ष डोईवाला नगर पालिका परिषद, पुरुषोत्तम डोभाल डोईवाला, रजनीश सैनी पत्रकार,कमल भोला, सुंदर लोधी सभासद डोईवाला, पंकज चौधरी, पवन शर्मा राजस्थान, सुमन नेगी मुंबई आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button