जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी की जनपदवासियों से अपील

गाजियाबाद। जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार माँदड़ ने कहा कि हम सभी एक ही लक्ष्य है और होना चाहिए कि किसी भी मतदाता/निर्वाचक का नाम मतदाता सूची से ना हटने पाएं, इसलिए जिन लोगों को जानकारी ना हो उन्हें जागरूक लोग जानकारी दें, गणना प्रपत्र को भरने में उनकी मदद करें और उन्हें शीघ्र ही भरे हुए गणना प्रपत्र को जमा कराने के लिए कहें, क्योंकि सभी कार्य समय से हो जाएंगें तो निर्वाचकों से प्राप्त फार्मों के डिजिटाइजेशन का कार्य भी समय से पूरा हो जायेगा। अत: मेरी आप सभी से अपील है कि मतदाताओं/निर्वाचकों को एसआरआर यानि विशेष गहन पुनरीक्षण के बारे में जागरूक करते हुए उनके गणना प्रपत्र भरवाने व जमा करवाने में सहायता करें। क्योंकि यह जरूरी नहीं है कि हर किसी को सभी चीजे मालूम हो, हर किसी को जागरूकता, जानकारी और सहायता की आवश्यकता होती है। इसलिए इस कार्य में पीछे ना हटें, अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करें।


