देश-दुनिया
PM Modi-आतंकवादियों के खिलाफ प्रतिबंध लगाने में कोई हिचकिचाहट नहीं होनी चाहिए

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि आतंकवाद के पीड़ितों और समर्थकों को एक तराजू पर नहीं तौला जा सकता। उन्होंने पहलगाम हमले को भारत की आत्मा और मानवता पर हमला बताया। मोदी ने कहा कि आतंकवाद की निंदा सिद्धांत के आधार पर होनी चाहिए, न कि सहूलियत के अनुसार। गाज़ा संकट पर भी उन्होंने मानवीय स्थिति को गंभीर बताते हुए चिंता जताई।



