रूस का बड़ा फैसला: 1 अप्रैल से पेट्रोल निर्यात बंद

नई दिल्ली/एजेंसी। रूस ने 1 अप्रैल से 31 जुलाई तक पेट्रोल निर्यात पर अस्थायी रोक लगाने का बड़ा फैसला किया है। यह निर्णय घरेलू आपूर्ति को मजबूत बनाए रखने और ईंधन की कीमतों को नियंत्रित करने के उद्देश्य से लिया गया है।
रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाकने ऊर्जा मंत्रालय को इस संबंध में प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं। सरकार का मानना है कि घरेलू बाजार को प्राथमिकता देना इस समय आवश्यक है।
नोवाक ने कहा कि Middle East में जारी इजराइल-ईरान संघर्ष के कारण वैश्विक तेल और पेट्रोलियम बाजार में अस्थिरता बढ़ गई है। इससे कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है।
रूस प्रतिदिन करीब 1.2 से 1.7 लाख बैरल पेट्रोल निर्यात करता है। ऐसे में इस फैसले का असर चीन, तुर्की, ब्राजील,
अफ्रीकी देशों और सिंगापुर जैसे बड़े खरीदारों पर पड़ सकता है। हालांकि,भारत पर इसका असर सीमित रहने की संभावना है, क्योंकि भारत मुख्य रूप से पेट्रोल नहीं बल्कि कच्चा तेल आयात करता है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस फैसले से वैश्विक ईंधन बाजार में अस्थिरता और बढ़ सकती है।



