उत्तर प्रदेशकरियरगाजियाबादमेरा शहरशिक्षा

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन

मोदीनगर। एन सी सी 35 यूपी बटालियन मोदीनगर के तत्वावधान में डॉ के एन मोदी साइंस एंड कॉमर्स कॉलेज मोदीनगर में, राष्ट्रीय कैडेट कोर महानिदेशालय के आदेशों के क्रम में वाहिनी के कमांडर कर्नल पी के सिंह एवं कॉलेज के प्रधानाचार्य डा सतीश चंद अग्रवाल के निर्देशन में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना संबंधी एक जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
जिसमें कॉलेज के छात्रों को प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई ।
प्रधानाचार्य अग्रवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के द्वारा भारतीय युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षण प्रदान कर रोज़गार योग्य कौशल प्रदान करना है, जिससे वे स्वयं रोज़गार या वेतन आधारित रोज़गार प्राप्त कर सके। वाहिनी के कमान अधिकारी कर्नल पी के सिंह ने बताया कि इस योजना का लाभ उठाने के लिए युवा प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना की आधिकारिक वेबसाइट से अपने नज़दीकी संबद्ध प्रशिक्षण केन्द्र का पता लगाकर अपनी रुचि के अनुसार पाठ्यक्रम का चुनाव कर सकते हैं तथा आवश्यक दस्तावेज़ जमा कर उन्हें चुने हुए पाठ्यक्रम में नामांकित कर लिया जाएगा। कॉलेज के एन सी सी अधिकारी प्रवीण जैनर ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत फ़ैशन डिजाइनिंग, मोटर वाहन, कंप्यूटर, इलेक्ट्रॉनिक्स ,बिजली के काम, ब्यूटीशियन कौशल, स्वास्थ्य सेवा आदि जैसे विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक शरद कुमार वाजपेई, एन सी सी अधिकारी प्रवीण जैनर, लेफ्टिनेंट राजीव जांगिड़, शारीरिक शिक्षक राजीव सिंह, गौरव त्यागी, सुबेदार नारध्वज थापा, हवलदार संतोष,हवलदार पवन कौशल, एवं एन सी सी कैडेट्स यश, शिवांशु यादव, निकुंज, देवांश आदि का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button