दिल्ली में IndiGo विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 160 यात्रियों की जान बची

नई दिल्ली। इंजन में खराबी के चलते इंडिगो की फ्लाइट ने इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पर की सुरक्षित लैंडिंग
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पर एक बड़ा हादसा टल गया, जब इंडिगो की विशाखापत्तनम से आ रही फ्लाइट को तकनीकी खराबी के चलते इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी।
जानकारी के मुताबिक, उड़ान के दौरान विमान के इंजन में खराबी आ गई थी, जिसके बाद पायलट ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए एयर ट्रैफिक कंट्रोल को सूचित किया और आपातकालीन लैंडिंग का फैसला लिया।
विमान में कुल 160 यात्री सवार थे। राहत की बात यह रही कि सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
एयरपोर्ट पर पहले से ही इमरजेंसी सेवाएं तैनात कर दी गई थीं, जिससे लैंडिंग के बाद तुरंत स्थिति को नियंत्रित किया जा सका।
फिलहाल एयरलाइन और संबंधित अधिकारी इस घटना की जांच में जुट गए हैं, ताकि इंजन में आई खराबी के कारणों का पता लगाया जा सके।



