सेवा सबसे बड़ा पूण्य का काम है: रामपाल चौधरी

रालोद के जिलाध्यक्ष ने कांवड़ियों की सेवार्थ शिविर का शुभारंभ किया
मोदीनगर। रालोद के जिला अध्यक्ष रामपाल चौधरी ने गंगनहर की पटरी पर बाबा गंगाराम स्वामी समिति एवं नगर पंचायत पतला के सहयोग से कांवड़ियों की सेवार्थ लगाए गए शिविर का फीता काट कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर हवन व भंडारे का आयोजन भी किया गया। रालोद जिलाध्यक्ष ने कहा कि सेवा सबसे बड़ा पूण्य का काम है। गंगनहर की पटरी पर बड़ी संख्या में कांवड़ियां गुजर रहा है। जो यहां लगाए गए शिविरों में विश्राम कर रहा है। शिविरों में ठहरने और भोजन की उचित व्यवस्था है। इस अवसर पर नगर पंचायत निवाड़ी के अध्यक्ष अनिल त्यागी व नगर पंचायत पतला की अध्यक्षा रीता चौधरी के अलावा रालोद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य तेजपाल सिंह, योगेन्द्र सिंह पतला, नगर अध्यक्ष मनीष जांगड़ा, कृष्ण कुमार शर्मा, देवेन्द्र चौधरी, आदेश शर्मा, सुनील सिद्धू,इंद्र शर्मा, सतपाल मास्टर, आजाद वीर, रिषीपाल सिद्धू, आचार्य कपिल व पतला नगर पंचायत के समस्त सभासद मौजूद रहे।



