उत्तर प्रदेशबागपत

योगी सरकार में अपराधी भयभीत: लक्ष्मीनारायण

बडागांव के अद्वैत तपस्वी आश्रम में गुरू पूर्णिमा कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी

खेकड़ा (बागपत) बड़ागांव के अद्वैत तपस्वी आश्रम में गुरू पूर्णिमा कार्यक्रम में प्रदेश के डेयरी विकास, पशुपालन, मत्स्य पालन मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा कि योगी सरकार में अपराधी भयभीत है। अपराध का ग्राफ गिरा है।
प्रदेश के डेयरी विकास, पशुपालन, मत्स्य पालन मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी बडागांव के अद्वैत तपस्वी आश्रम से 20 साल से अधिक समय से जुडे है। यहां के महंत विद्यानंद महाराज को वे अपना गुरू मानते है और प्रतिवर्ष गुरू पूर्णिमा पर आते है। गुरूवार को वे सपरिवार आश्रम पहुंचे। गुरू पूजा कर आशीर्वाद लिया। उन्होने कहा कि योगी सरकार में अपराधी भयभीत है। अपराधों का ग्राफ गिरा है। कही अपराध होते भी है तो एंकाउंटर हो जाते है। इस दौरान बालकानंद महाराज, नगरपालिका चेयरपर्सन नीलम धामा, डा. सुरेन्द्र धामा, सुनील धामा, वीरेन्द्र धामा कुक्कु, राजपाल चौहान, शौकीन, जयवीर सिंह, पहलाद सिंह आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button