उत्तर प्रदेशदेश-दुनिया

CM योगी ने की घोषणा, रामनवमी पर यूपी में दो दिन का अवकाश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में रामनवमी के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य सरकार ने 26 और 27 मार्च को दो दिन के सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है, जिससे प्रदेशवासियों में खुशी की लहर है।

यह निर्णय खासतौर पर धार्मिक आस्था और परंपराओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि लोग पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ रामनवमी का पर्व मना सकें। इस दौरान सरकारी कार्यालय, स्कूल और कई अन्य संस्थान बंद रहेंगे।

सरकार के इस फैसले को लोगों के लिए एक “त्योहारी तोहफा” माना जा रहा है, क्योंकि लगातार दो दिन की छुट्टी मिलने से परिवार के साथ समय बिताने और धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

प्रदेशभर में मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और भव्य आयोजन की तैयारियां भी तेज हो गई हैं। खासकर अयोध्या में इस पर्व को लेकर उत्साह चरम पर है, जहां भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव को बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button