498 दरोगाओं के साथ फिल्म देखने पहुंचे SSP

मेरठ। में पुलिस प्रशासन का एक अनोखा और प्रेरणादायक पहल सामने आया है। अविनाश पांडेय ने अपने अलग अंदाज़ से नए दरोगाओं को सीख देने की कोशिश की। उन्होंने 498 नए नियुक्त दरोगाओं के साथ फिल्म ‘धुरंधर 2’ देखी और इसके माध्यम से उन्हें कर्तव्य, देशभक्ति और जिम्मेदारी का संदेश दिया।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि एक प्रभावी प्रशिक्षण देना था। फिल्म में दिखाए गए दृश्यों के जरिए यह समझाने का प्रयास किया गया कि एक पुलिस अधिकारी को अपने निजी जीवन से ऊपर उठकर देश और समाज के प्रति समर्पित रहना चाहिए। एसएसपी ने यह भी बताया कि वर्तमान समय में अपराधियों और माफिया नेटवर्क से निपटने के लिए मजबूत इच्छाशक्ति और ईमानदारी बेहद जरूरी है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह एक नई तरह की ट्रेनिंग है, जिसमें व्यवहारिक और भावनात्मक दोनों पहलुओं पर ध्यान दिया गया। फिल्म के माध्यम से दरोगाओं को यह संदेश दिया गया कि वे न सिर्फ कानून का पालन कराएं, बल्कि समाज में सुरक्षा और विश्वास भी बनाए रखें। इस पहल की खूब सराहना हो रही है और इसे पुलिस प्रशिक्षण का एक नवाचार माना जा रहा है।



