उत्तर प्रदेश
भारत की एकता और अखंडता के लिए समर्पित रहा डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन: सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। सीएम योगी ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का संपूर्ण जीवन भारत की एकता और अखंडता को समर्पित था। उनके बलिदान को देश कभी नहीं भूल सकता।



