उत्तर प्रदेशगाजियाबाददेश-दुनिया

जन सुविधाओं हेतु बेहतर से उत्कृष्ट की ओर हो रहा है कार्य : विधायक डॉ.मंजू सिवाच

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश सरकार के ”नव निर्माण के नौ वर्ष” पूर्ण होने के उपलक्ष एवं शासनादेश के क्रम में जनपद गाजियाबाद के विकास भवन प्रांगण में विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतियों व उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी, विचार गोष्ठी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गए। इस अवसर पर ” स्वास्थ्य विभाग, पेंशन विभाग, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग” विषयक एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य अतिथि के रूप में मा0विधायक मोदीनगर डॉ.मंजू सिवाच उपस्थित रही। मा0 मुख्य अतिथि द्वारा विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी में लगाये गए स्टाल का अवलोकन करते हुए जानकारी प्राप्त की। मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल व सीएमओ डॉ.अखिलेश मोहन द्वारा उन्हें पुष्प गुच्छ, पौधा, प्र​तीक चिन्ह भेंट कर स्वागत व सम्मान किया गया।

मुख्य अतिथि डॉ.मंजू सिवाच ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रदेश सरकार ने विगत 09 वर्षों में प्रदेश स्तर पर ही नहीं अपितु ग्राम स्तर पर भी बेहतर कार्य किये हैं, हर पात्र को लाभ और प्रत्येक क्षेत्र का विकास निरंतर कर रही है। योगी जी के कुशल निर्देशन में जनपद में शिक्षा व स्वास्थ्य क्षेत्र में अविश्वसनीय परिवर्तन हुए हैं। जनपद में स्कूलों और अस्पतालों का निरंतर जीर्णोंद्धार, पुनर्निमाण व नये निर्माण कराये जा रहे हैं। जनपदवासियों को अच्छी शिक्षा व बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलें इस ओर बहुत अच्छा कार्य हुआ हैं। स्वास्थ्य सेवाऐं अच्छी से उत्कृष्ट बनाने के लिए स्वास्थ्य क्षेत्र में कार्यरत हर व्यक्ति् का सहयोग अनिवार्य है। केवल एक अच्छी बिल्डिंग या एक अच्छा डॉक्टर स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर नहीं बना सकता, इसके लिए ​जरूरी है स्वास्थ्य विभाग का हर वह स्टाफ जो वहां कार्य कर रहा है उसकी अपने कार्य के प्रति जिम्मेदारी, निष्ठा व लगन के साथ—साथ उसका अच्छा व्यवहार भी जरूरी है। यदि हर क्षेत्र में ऐसा ही हो तो हर व्यक्ति को प्रत्येक क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा ही प्राप्त होगी और यही हम सभी का लक्ष्य होना चाहिए।
संगोष्ठी में स्वास्थ्य विभाग में संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में डॉ. रविंद्र कुमार, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा विस्तार से बताया गया। डॉ. अनिल यादव, जिला क्षय रोग अधिकारी द्वारा क्षय रोग के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। डॉ. नीरज कुमार, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। डॉ. आलोक रंजन, चिकित्सक द्वारा संक्रामक रोगों के बारे में जानकारी दी गई। डॉ. जितेन्द्र कुमार,उप जिला प्रतिरक्षण अधिकारी द्वारा, एचपीवी वैक्सीन के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया। डॉ. प्राची पाल, चिकित्सा अधीक्षक , सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, डासना द्वारा एनिमिया मुक्त भारत के अंतर्गत किशोर -किशोरियों एवं महिलाओं में एनीमिया के लक्षण, कारण, एवं उपचार आदि के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया। इस अवसर पर माननीय विधायक मोदीनगर, डॉ मंजू सिवाच द्वारा जनपद में सराहनीय कार्य करने के लिये 9 आशा एवं 4 आशा संगिनी को सम्मानित किया गया। “नव निर्माण के 9 वर्ष ‘’पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विकास भवन परिसर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कैम्प का आयोजन किया गया, कैम्प में आये लोगो की बी.पी. शुगर आदि का टेस्ट किया गया एवं आयुष्मान कार्ड भी बनाये गये।

कार्यक्रम के दौरान सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के माध्यम से कलाकारों द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों से सम्बंधित जादू, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गए।
कार्यक्रम में उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ रविन्द्र कुमार सहित सम्बंधित विभागों के अधिकारी/कर्मचारियों सहित सैकड़ों की संख्या में आम जनता उपस्थित रही।

Related Articles

Back to top button