उत्तर प्रदेशगाजियाबादशिक्षा

उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान लखनऊ द्वारा जनपद स्तरीय प्रतियोगिता 25 जुलाई को

गाजियाबाद। संस्कृत को बढ़ावा देने, जन-जन तक पहुंचाने के लिए उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान लखनऊ भाषा विभाग उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संस्कृत प्रतिभा खोज 2025 जिसके अंतर्गत संस्कृत गीत, संस्कृत समान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन जनपद मंडल तथा राज्य स्तर पर किया जा रहा है|
गाजियाबाद जनपद संयोजक दीपक मिश्रा ने बताया कि जनपद स्तरीय प्रतियोगिता 25 जुलाई को संजय नगर सै०23 में स्थिति कैमकुस कॉलेज ऑफ लॉ में प्रतियोगिता का किया जाएगा जिसमें सीबीएसई, आईसीआईसीआई और यूपी बोर्ड सहित समस्त माध्यमों में कक्षा 6 से 12 तक के प्रतिभागी प्रतिभाग करेंगे|
प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को एक हजार, द्वितीय स्थान प्राप्त पर आठ सौ तथा तृतीय स्थान पर सात सौ एवं तीन छात्रों को सांत्वना के रूप में पांच सौ रूपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी, साथ ही समस्त प्रतिभागियों को उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम् लखनऊ द्वारा प्रमाण पत्र दिया जाएगा|
विजयी प्रतिभागियों को मंडल तथा राज्य स्तर पर प्रतिभाग कराया जाएगा|
जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के आवेदन कि अंतिम तिथि 15 जुलाई है इच्छुक विद्यार्थी संस्थान की बेवसाइट http://www.upsanskritpratibhakhoj.com पर ऑलाइन आवेदन कर सकते हैं|

Related Articles

Back to top button