गाजियाबादधर्म अध्यात्म

गुरुपूर्णिमा पर हुआ यज्ञ एवं भंडारे का आयोजन

मुरादनगर। विजय मण्डी स्थित गायत्री मंदिर में गुरुपूजा पर्व पर यज्ञ एवं भंडारे का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर यज्ञ संपन्न कराया गया तथा वक्ताओं ने अपने विचार रखे। अजय गौतम कहा कि गुरु परमात्मा से मिलने का एकमात्र रास्ता है। गुरु के बिना ज्ञान नहीं मिल सकता। हमें अपनी संस्कृति की तरफ लौटना होगा तभी सनातन को विश्व में गौरवशाली स्थान अवश्य मिलेगा। यज्ञ कार्यक्रम में सम्मिलित श्रद्धालुओं का आवाहन करते हुए यज्ञ ब्रह्मा ने यज्ञ दक्षिणा के रूप में सनातन के पुत्रों से एक एक बुराई छोड़ने का संकल्प कराया। इस अवसर पर व्यवस्थापक हरकरण बंसल, अमरीश गोयल, राकेश मोहन गोयल, रामकिशन बंधु, विनोद सोनी, कृष्णावतार अग्रवाल, गंगाशरण, डॉ रामकुमार, डॉ सतेंद्र त्यागी, राजकुमार गोयल, नितिन गोयल, अनिल गोयल, गिरीश गोयल, सुभाष चंद गर्ग, बुद्ध प्रकाश गोयल, महेश गोयल, राहुल अग्रवाल, राकेश गर्ग, अक्षय सिंघल, शिवकुमार गोयल, राहुल सिंघल, सरला त्यागी, श्योराज सिंह तायल, रमन गोयल, सुदर्शन प्रसाद, रीटा प्रसाद, अनीता रानी, आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button