अमीनगर सराय में चित्रकला प्रतियोगिता संपन्न

अमीनगर सराय (बागपत)। युवा एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से कस्बे के दिगम्बर जैन गर्ल्स इंटर कॉलेज में विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर एक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में जनसंख्या नियंत्रण, पर्यावरण जागरूकता एवं सामाजिक जिम्मेदारी जैसे विषयों के प्रति समझ और रचनात्मकता को प्रोत्साहित करना रहा। प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विषय से संबंधित प्रभावशाली चित्र प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में वंशिका, फराना एवं अर्बिस ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन स्वयंसेविका डिंपल द्वारा किया गया, जिन्होंने आयोजन में प्रभावशाली और महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर विद्यालय परिवार एवं स्थानीय समुदाय ने भी भागीदारी कर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।



