उत्तर प्रदेशगाजियाबादबागपत

फैज महमूद बने कांग्रेस के गाजियाबाद जिला पर्यवेक्षक

खेकड़ा (बागपत)। उत्तर प्रदेश के पूर्व सिंचाई मंत्री रहे दिवंगत डॉ.मैहराजुद्दीन अहमद के पुत्र फैज महमूद को कांग्रेस पार्टी द्वारा गाजियाबाद जिला पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
युवा नेता फैज महमूद लंबे समय से कांग्रेस पार्टी से जुड़े हैं और लगातार संगठन के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वे अपने पिता की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं और पार्टी की नीतियों को आम जनमानस तक पहुंचाने में लगे हुए हैं। उनकी इस नियुक्ति पर कांग्रेस के विभिन्न नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया। यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब,मनीष चौधरी,पारस शुक्ला,विनीत कांबोज, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, प्रभारी अविनाश पांडे, चौधरी यशपाल सिंह, सरदार कर्मेंद्र सिंह, एडवोकेट बदर महमूद, जियाउर्रहमान, जिलाध्यक्ष गौरव भाटी, रंजन शर्मा, अविनाश काजला, मोहम्मद इमरान, मोइनुद्दीन पहलवान, नसीम खान, शक्ति सिंह, जीशान सिद्दीकी आदि ने फैज महमूद को नई दायित्व मिलने पर शुभकामनाएं दीं और आशा जताई कि वे कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा और दिशा देंगे।

Related Articles

Back to top button