दिल्लीदेश-दुनिया

शादी में DJ विवाद बना खूनी झगड़ा, नाबालिग की चाकू मारकर हत्या

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के रानी बाग इलाके में एक शादी समारोह उस वक्त मातम में बदल गया, जब डीजे पर गाना बजाने को लेकर हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। इस घटना में करीब साढ़े 17 वर्षीय नाबालिग की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई, जबकि उसका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस के मुताबिक, शादी समारोह में डीजे पर पसंद का गाना बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट और फिर चाकूबाजी में बदल गई। हमले में नाबालिग को गंभीर चोटें आईं और उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना में घायल उसके साथी का इलाज जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है।

इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं शादी समारोह में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button