पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की हत्या ?

पाकिस्तान। तहरीक-ए-इंसाफ के संस्थापक और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की हत्या की अफवाहों के बारे में बड़ा खुलासा हुआ है। अफगान मीडिया ने पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की हत्या से संबंधित चौंकाने वाला दावा किया है। यह सनसनीखेज खबर ऐसे वक्त पर आई है जब इमरान खान के परिवार को लगातार तीन हफ्तों से उनसे मिलने नहीं दिया गया है. उनकी बहनेंअलीमा, उज़्मा और नोरिन बार-बार अदियाला जेल पहुंचीं, लेकिन हर बार गेट पर ही रोक दी गईं हैं।
पार्टी के पूर्व नेता फवाद चौधरी ने इस अफवाह को बकवास है। अनेक टीवी मीडिया चैनलों से उन्होंने कहा है कि इमरान खान जेल में सुरक्षित हैं। उधर, अफगान मीडिया उनकी हत्या का दावा कर रहा है। ज्ञातव्य हो कि विगत तीन सप्ताह से परिवार को पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान से मिलने नहीं दिया गया है और एक पखवाडे से कोई उपकी कोई आधिकारिक खबर भी नहीं है। इमरान खान की बहनें विरोध प्रदर्शन कर रही हैं, विरोध और जेल प्रशासन की चुप्पी ने इमरान खान की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यू.पी.ऑब्ज़र्वर समाचार की पुष्टि नहीं करता है।



