उत्तर प्रदेशगाजियाबादमेरा शहर
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसील पर दिया धरना

मोदीनगर। नगर कांग्रेस अध्यक्ष बृजेश कुमार सेन के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसील मोदीनगर पर धरना प्रदर्शन किया और अध्यक्ष अजय राय के विरुद्ध लगाए गए मुकदमे को अभिलंब वापस लिए जाने की मांग की है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस संबंध में उपजिलधिकारी को राज्यपाल के नाम प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य सुनील शर्मा, मोदीनगर सेकंड ब्लॉक के अध्यक्ष चौधरी, जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव डॉ. ताहिर, गोविंदपुरी ब्लॉक अध्यक्ष तौसीफ खान, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष कल्पना सिंह, जमीला समसा खान, रजनी शर्मा, अमजद खान इदरीसी,आकाश जाटव, विशाल कौशिक, विनय कुमार सेन, पवन कोरी,आकाश कुमार सेन, हरिओम शर्मा,अरसलीन खान, हर्ष कुमार, जहूर खान, आकाश तोमर, रफीक, पवन कुमार सिंघल आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।



