उत्तर प्रदेशगाजियाबाद

कांवड़ यात्रा: जिलाधिकारी की सैक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ क्रियान्वयन बैठक संपन्न

गाजियाबाद। जिलाधिकारी श्री दीपक मीणा की अध्यक्षता में कांवड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने के मद्देनज़र सुपर जोनल मजिस्ट्रेटों, जोनल मजिस्ट्रेटों, सैक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ क्रियान्वयन बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी दीपक मीणा ने सभी ​अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे सभी अपने अपने क्षेत्रों का भ्रमण कर सुविधा व सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लें। उन्होने सैक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देशित किया कि वे अपने क्षेत्रो में स्थलीय निरीक्षण करते हुए जनप्रतिनिधियों,दुकानदारों,स्थानीय लोगों से भी वार्ता करते हुए उन्हें भी कावंड़ यात्रा में सहयोग प्रदान करने हेतु प्रेरित करें और सुरक्षा सम्बंधित जानकारी उपलब्ध कराकर जागरूक करें। जिस सैक्टर मजिस्ट्रेट के क्षेत्र में किसी भी विभाग से सम्बंधित कोई समस्या हो वह उस समस्या को कांवड़ यात्रा के सफल संचालन हेतु बनाये गये वाट्सअप ग्रुप पर शेयर करें। ​शिकायत प्राप्त होते ही सम्बंधित विभाग त्वरित कार्यवाही करते हुए उस समस्या का निदान कराना सुनिश्चित करेंगे। किसी भी अधिकारी द्वारा लापरवाही बरतने पर उसके खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। बैठक में मुख्य रूप से सम्बंधित सभी अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button