उत्तर प्रदेशखेलगाजियाबादशिक्षा

छाया पब्लिक स्कूल के पूर्व छात्र का राष्ट्रीय टीम में सम्मलित होने पर किया गया जोरदार स्वागत

गोविंदपुरी । छाया पब्लिक स्कूल के पूर्व छात्र वंश का भारतीय रस्साकसी टीम में चयन होने पर वंश व उनके कोच मनोज कनौजिया का विद्यालय परिसर में जोरदार स्वागत किया गया वंश 4 से 7 सितंबर तक नॉटिंघम इंग्लैंड में होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ अरुण त्यागी ने बताया की वंश बचपन से ही खेलों में विशेष रुचि रखते थे और सभी खेलों में अव्वल रहते थे सुविधाओं के अभाव में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचना सही मायने में एक बड़ी उपलब्धि है और युवाओं को खेलो के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए वंश से प्रेरणा लेनी चाहिए। विद्यालय के प्रबंधक अखिलेश द्विवेदी, जो स्वयं राष्ट्रीय स्तर के बैडमिंटन के खिलाड़ी रहे हैं, ने कहा आने वाले समय में वंश छाया पब्लिक स्कूल का ही नहीं पूरे मोदीनगर का नाम विश्व भर में रोशन करेंगे। विद्यालय के सभी छात्रों शिक्षकों ने वंश के उज्जवल भविष्य की कामना कर उन्हें अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में विजय होने की अग्रिम शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Back to top button